Thursday, August 27, 2015

लीबिया में नौका पलटी, 200 लोगों की मौत की आशंका


navbharattimes.indiatimes.com

लीबिया में नौका पलटी, 200 लोगों की मौत की आशंका - Navbharat Times

त्रिपोली लीबिया में हुए एक नौका हादसे में तकरीबन दो सौ लोगों के मरने की आशंका है। नाव में करीब चार सौ लोग सवार थे। खबरों के मुताबिक यह नौका लीबियाई के पश्चिमी शहर जुवारा के पास पलटी है। अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार को हुए इस हादसे में अब तक करीब 200 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
बताया जाता है कि इन नावों में अधिकतर अफ्रीकी नागरिक थे, जो यूरोपीय देश इटली जा रहे थे। इस साल अभी तक लीबिया के रास्ते यूरोप जाने की कोशिश में दो हजार से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि नाव में बहुत भीड़ थी। नाव में करीब 400 लोग सवार थे। ऐसा माना जा रहा है कि जब नाव पलटी तो कई लोग उसके भीतर ही फंस गए।
नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार देर शाम तक लीबिया तट रक्षक दल ने 201 लोगों को बचा लिया था। इनमें से 147 को त्रिपोली के पश्चिम में स्थित शहर सेब्रथा में अवैध प्रवासियों के लिए बने कैंप में ले जाया गया।
एक अन्य स्थानीय अधिकारी और जुवारा के एक पत्रकार ने भी नौका हादसे की खबर की पुष्टि की है, लेकिन हताहतों की संख्या के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस नाव में सब-सहारन अफ्रीका, पाकिस्तान, सीरिया, मोरक्को और बांग्लादेश के नागरिक सवार थे।

No comments:

Post a Comment